पॉलिथीन बनाने की कंपनियों को बंद कराया जाए
नगीना। नेशनल अमन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र पांडेय को सौंपा। जिसमें पॉलिथीन बनाने वाली कंपनियों को तत्काल बंद कराने की मांग की गई। कहा है कि पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना सरकार का उचित और सराहनीय कदम है, लेकिन इससे पहले पॉलिथीन बनाने वाली कंपनियों को बंद किया जाए। सभी सामान कागज के बैग में बेचा जाए, छोटे कारोबारियों को तंग न किया जाए। इस दौरान इरफान अहमद, पुखराज सिंह, मोहम्मद फैजान, मोहम्मद जुनैद, सपना, रवि, शब्बीर अहमद, शाहनवाज, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।