फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेवली नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
विज्ञापन

शेरकोट। दोस्तों के साथ हरेवली नहर में नहाने गया एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। पुलिस पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
रविवार को मोहल्ला फतेहनगर निवासी साबिर का 13 वर्षीय पुत्र अरमान अपने कुछ दोस्तों के साथ श्मशान घाट के निकट से गुजर रही हरेवली नहर में नहाने गया था। नहाते समय किशोर गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद उसके साथियों ने शोर मचाया। पास ही मौजूद गैंस एजेंसी से पहुंचे कर्मचारियों पुलिस को सूचना दी और किशोर को बाहर निकाला। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शेरकोट इंस्पेक्टर पंकज तोमर का कहना है कि नहर में नहाने वाले युवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को नहर में नहाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें