फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचना जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। भाजपा की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वहीं मिशन 2019 के लिए जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें जिला मतदाता प्रमुख गिरीश त्यागी ने कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेकर अपनी उर्जा को लगातार पार्टी के प्रति लगाने की बात कही। जागरूकता बनाए रख कर केंद्र सरकार और प्रदेश की योजनाओं को जनता के बीच जाकर गरीब, दलित, पिछड़े और अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाएं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श और सिद्धांत के अनुसार गरीबों तक लाभ पहुंचाने के लिए चिंतन करना होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन सकेंगे। इसके लिए हमें अपने दायित्वों का निर्वाह करना होगा। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि भाजपा के हमारे विधानसभा के सभी कार्यकर्ता बड़े जुझारू हैं। 2019 के चुनाव में भी हम नरेंद्र मोदी को इन्हीं के बूते पर फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे। विधानसभा मतदाता प्रमुख सुरमित कुमार गुप्त एडवोकेट ने कहा योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी कार्यकर्ताओं की है।इस अवसर पर रणवीर सिंह उर्फ रिंकू, शिवकुमार राणा, डॉ प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, शिवकुमार शर्मा, नितिन बंसल, जगमाल सिंह, मुकुल शर्मा, दीपक अग्रवाल, भूरे सिंह, विजेंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें