फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, यात्रियों ने झेली परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/धामपुर। रविवार की शाम आई आंधी से रेलवे की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। रविवार की शाम छह बजे लेकर सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे तक ट्रेनें प्रभावित रहीं। लंबी दूरी की कई ट्रेनों के मुरादाबाद से रूट डायवर्ट किए गए। मुुरादाबाद से सहारनपुर जा रही मीमो ट्रेन को धामपुर से वापस कर दिया गया। रात भर हजारों यात्री बिजनौर, धामपुर, नजीबाबाद समेत सभी स्टेशनों पर फंसे रहे। उधर, सोमवार सुबह सहारनपुर-मुरादाबाद मीमो ट्रेन स्थगित कर दी गई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम बिगड़ने से रविवार शाम पांच बजे से आठ बजे तक तेज आंधी के कारण रेलवे की ओएचई लाइनें प्रभावित हो गई थी। कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक और विद्युत लाइनों पर पेड़ गिर गए। धामपुर-कांठ के बीच अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन रविवार शाम छह बजे सेसोमवार की सुबह छह बजे तक ठप रहा, जिससे जोगीरम्पुरी के जायरीनों सहित सहारनपुर-मुरादाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रेलवे ने हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, पंजाब मेल को रविवार को मुरादाबाद से नजीबाबाद की ओर रवाना न कर रूट डायवर्ट कर दिया गया। मुुरादाबाद से सहारनपुर जा रही मीमो ट्रेन को धामपुर से वापस कर दिया गया। स्यालदह एक्सप्रेस को मुरादाबाद में ही रोक दिया गया था। इससे स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद से सहारनपुर दिशा में जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। हजारों यात्री बिजनौर, धामपुर, नजीबाबाद समेत सभी स्टेशनों ही फंसे रहे। सोमवार की सुबह सबसे पहले इस रूट पर सबसे स्यालदह एक्सप्रेस को रवाना किया गया। यह ट्रेन करीब 12 घंटे यानि साढ़े सात बजे नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंची।
उधर, रेलवे ने सोमवार की सुबह सहारनपुर-मुरादाबाद मीमो ट्रेन को भी स्थगित कर दिया, जिससे मुरादाबाद दिशा में जाने वाले लोग यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जायरीनों ने भी झेली परेशानी
आंधी से रेल संचालन प्रभावित होने के कारण एसएस आरके मीणा, सीआईटी गजे सिंह, जीआरपी एवं आरपीएफ प्रभारी और जीआरपी प्रभारी समेत स्टेशन पर लगाए गए स्पेशल पुलिस दस्ते को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जोगीरमपुरी दरगाह पर मजलिस से लौट रहे सैकड़ों यात्री देर रात तक नजीबाबाद से गंतव्य के लिए रवाना हुए। स्थगित होने वाली ट्रेनों के टिकट नजीबाबाद स्टेशन पर कैंसल किए गए।

2 से 14 घंटे तक विलंब से चल रहीं ट्रेनें
नजीबाबाद रेलवे जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में अप दिशा की इलाहाबाद एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटा, अकालतख्त एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटा, दून एक्सप्रेस साढ़े चौदह घंटा, लिंक एक्सप्रेस सात घंटा, जनसेवा एक्सप्रेस दो घंटा, जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े दस घंटा, स्यालदाह एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और डाउन दिशा की ट्रेनों में जननायक एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े दस घंटा विलंब से चल रही थीं।

गलत सूचना देने पर यात्रियों ने किया हंगामा
ट्रेन के स्थगित और रूट डायवर्जन से परेशान यात्रियों ने कई बार स्टेशन मास्टर के कार्यालय पर हंगामा भी किया। कई ने अपने टिकट कैंसिल कराया तो कई को टिकट के पैसे लौटाने पड़े। परिवार के साथ धामपुर से सहारनपुर जा रहे अतर सिंह, राजपाल सिंह, विनोद कुमार आदि ने बताया कि वह शाम को छह बजे ही स्टेशन पर पहुंच गए थे। आंधी के बाद कई ट्रेन प्रभावित होने की जानकारी नहीं दी गई। स्टेशन अधिकारियों द्वारा यहीं कहा जाता रहा कि ट्रेन विलंब से चल रही है, स्टेशन पर जाएगी। यहीं क्रम पूरी रात चलता रहा। सोमवार की सुबह सात बजे करीब वह स्यालदह एक्सप्रेस से गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें