फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर आयोजित हुई थी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम नाम लेखन प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। हनुमान जयंती पर श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति की ओर से आयोजित श्रीराम नाम लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। देशव अग्रवाल को प्रथम स्थान मिला।
मालन नदी तट पर स्थित श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें हनुमान जयंती शोभायात्रा में शामिल श्रीराम नाम कार्ड लेेखन प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता के पहले विजेता देशव अग्रवाल रहे। जबकि द्वितीय और तृतीय स्थान क्रमश: सुरेंद्र कुमार और अंश अग्रवाल ने प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को स्मृत चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सम्मान पाने वाले 20 अन्य नामों का भी चयन हुआ। इनमें नूपुर, त्रिलोचंद, छवि गर्ग, विभोर खुराना, राजीव अग्रवाल, अनु, दिनेशचंद, गौरव कालरा, प्रशांत तायल, वरुण मित्तल, नित्या मित्तल, हर्षिल गोयल, शताक्षी, शोभा वर्मा, आराध्या , आकांक्षा आदि शामिल हैं। कार्यक्रम संयोजक अनुज अग्रवाल, हरिशंकर प्रजापति, हरिओम अग्रवाल, लवी अग्रवाल, कामेश्वर प्रसाद गौड़, अतुल अग्रवाल, गगन अग्रवाल, राघव माहेश्वरी, उज्ज्वल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें