शेरकोट (बिजनौर)। सिमराह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक मुहम्मद कमाल अहमद ने बच्चों को उच्चा शिक्षा पाकर देश का होनहार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य मंसूर खान ने बताया कि सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में हादिया जैदी, तजीन फातिमा, स्नेहा चौहान, नदा नूर, जारा दानिश, नाजिया, फायजा मुजीब, जोया, अदील, तैय्यबा, जानवी, अली अशर, अलवीरा, सिमरन, अमान अहमद, आकिब, लायबा, सायबा, दानियाल, सानिया, अक़दस, अबु हुसैन, अयमन हफ़ीज शामिल है। इन सभी ने वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान पाकर विद्यालय और अपने माता पिता का गौरव बढ़ाया है। उधर, एमएम पब्लिक स्कूल स्योहारा में कक्षा नर्सरी में अलीना हसन, कक्षा एलकेजी में मोहम्मद इस्माइल, कक्षा यूकेजी में गर्व राजपूत, कक्षा एक में आर्यदीप, कक्षा दो में गौरव सिंह, तीन में नुमेर सलीम, चार में अली हमजा, पांच अलवीरा जैदी, छह में मोहम्मद फहद, सात में हसमीत कौर, आठ में चैतन्य मिगलानी, कक्षा नौ में महबिश, कक्षा 11 में जतिन चौहान को प्रथम स्थान पाने पर प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने सम्मानित किया।