फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटों का पिंजरा गिरने से घायल चिकित्सक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुरदीपा (बिजनौर)। निर्माणाधीन मकान में ढुल्ले के लिए लगाई गईं ईंट का ढेर गिरने से घायल हुए एक चिकित्सक की मौत हो गई। चिकित्सक का कंपाउंडर गंभीर मामूली रूप से घायल हुआ। चिकित्सक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव रतनपुर खुर्द निवासी डा.प्रदीप कुमार गांव में ही प्रैक्टिस करते थे। गांव में ही उनका दो मंजिला बनवा रहे हैं। मंगलवार सुबह डॉ. प्रदीप अपने कंपाउडर कुलदीप के साथ मकान के पहले तल की छत पर काम देख रहे थे। वहां पर राज मिस्त्री ने ढुल्ले के लिए ईंटों का ढेर बना रखा था। अचानक ईंट का पिंजरा भराकर डा. प्रदीप और कुलदीप के ऊपर आ गया। सिर में चोट लगने से डा. प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला मुख्यालय लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुलदीप का गांव में ही प्राथमिक उपचार कराया गया। डा. प्रदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उनके दोनों बेटे जिले से बाहर रहकर बीटेक कर रहे हैं। बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें