फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला पंचायत के अध्यक्ष पर के चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। चुनाव 26 फरवरी से 22 मार्च के बीच कभी भी हो सकते हैं। बृहस्पतिवार को सदस्यों का मन टटोलने के लिए बुलाई बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा ने चुनाव लड़ने का एलान किया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा के खिलाफ 22 अगस्त 2017 को विरोधी सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही उदयनवीरा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। तब से कभी भी चुनाव होने की अटकले लगाई जा रही थीं। शासन स्तर पर जिला पंचायत को दूसरे विभाग में मर्ज करने की कवायद से जिला पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो पाया था। अब शासन ने चुनाव कराने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक 26 फरवरी से 22 मार्च तक चुनाव कभी भी हो सकते हैं। पूरे सूबे में रिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष के अलावा ब्लाक प्रमुख के चुनाव भी होंगे।
बिजनौर जिला पंचायत के 56 सदस्य हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा के पाले में 23 सदस्य थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने गांव धर्मनगरी स्थित अपने आवास पर अपने समर्थक सदस्यों की बैठक बुलाई। जिसमें नगीना के विधायक मनोज पारस की पत्नी नीलम पारस को छोड़कर बाकी सभी 22 सदस्यों ने भाग लिया। सभी सदस्यों ने उदयनवीरा से चुनाव लड़ने के लिए कहा। इसके बाद उदयनवीरा ने जिला पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का एलान किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने खेमे के सदस्यों से विरोधी खेमे में शामिल बाकी सदस्यों को अपने पाले में लाने की जिम्मेदारी भी सौंपी। बैठक में रामनारायण सिंह, लतीफ अहमद, सुरजीत सिंह, अतीकुर्रहमान, शैेेेलेंद्र सिंह, मोनिका सिंह, राजवीर सिंह, मनोज कुमार, कपिल कुमार, सलीम अहमद, नरेंद्र, मुरारी सिंह, समेत 22 सदस्य मौजूद रहे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्याम बहादुर शर्मा के मुताबिक चुनाव की तिथि कभी भी घोषित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें