फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में स्वच्छता व नशा मुक्ति के खिलाफ चलाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला के छात्रों ने आकाशवाणी के बाल मंडल के प्रण कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नए साल में स्वच्छता मिशन व नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम से लौटे छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले थे।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला वर्ष 2017 में चर्चा में रहा है। शिक्षण कार्यों से लेकर खेलकूद, स्वच्छता मिशन, नशामुक्ति सहित कार्यक्रमों में बच्चे सुर्खियों में रहे। रविवार को वर्ष 2017 का अंतिम दिन भी उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला के बच्चों लिए अच्छा रहा। रविवार को स्कूल के छात्र सुंदर, रोहित, मनप्रीत, प्रभा, हसीबा व शालू ने नजीबाबाद के आकाशवाणी के बाल मंडल के प्रण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने नए साल में कुछ कर दिखाने का संकल्प लिया। छात्रा शालू ने स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। छात्र मनप्रीत ने नशामुक्ति के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने, संदूर ने गंदगी को दूर करने में छात्र छात्राओं को सहयोग करने, प्रभा ने गुस्से पर काबू पाने के लिए मुस्कराने का सहारा लेने तथा गुस्से के समय में छोटे छोटे काम करने पर जोर दिया। छात्र रोहित व प्रभा ने पढ़ाई लिखाई के साथ छात्रों से नए साल में बड़ों का आदर करने तथा जन योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। आकाशवाणी कार्यक्रम से लौटे छात्र छात्राओं का कहना था कि उन्हें बाल मंडल कार्यक्रम से नई ऊर्जा मिली है तथा नए साल में व स्कूल में उपस्थिति बढ़ाने पर भी ध्यान देंगे। इंचार्ज अध्यापक सुधीर कुमार राणा ने छात्रों की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें