फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरों की निगरानी में होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रोन कैमरों की निगरानी में होगा चुनाव
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में निकाय चुनाव ड्रोन कैमरे की नजर में होगा। पांच नगर पालिका और एक नगर पंचायत में ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे चुनाव की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। ड्रोन कैमरों के अलावा बड़ी तादाद में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। गैर जिले से कई कंपनी पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स को बुलाया गया है।
एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक जिले की 12 नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। चुनाव पर ड्रोन कैमरे भी नजर रखेंगे। यह कैमरे हवा में उड़ते हुए बूथ के अलावा बूथ के आसपास हो रही गतिविधियों को कैद करेंगे। अगर कहीं कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो यह ड्रोन कैमरे से मिल रही फुटेज देख रहे कर्मचारी तुरंत पकड़ लेंगे। एसपी ने बताया कि बिजनौर, नगीना, किरतपुर, चांदपुर, धामपुर नगर पालिका और मंडावर नगर पंचायत में ड्रोन कैमरे की निगरानी में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान के लिए पुलिस बल मंगा लिया गया है। गैर जनपदों से छह हजार पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। इसके अलावा पांच कंपनी पीएसी, पांच कंपनी आरपीएफ, पैरा मिलिट्रि फोर्स बुलाई गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। गड़बड़ी करने की किसी ने कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। चुनाव हर हाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराया जाएगा। अराजक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी। अफसरों की टीम चुनाव वाले शहरों में हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। बूथों के आसपास सादे कपड़ों में भी पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें