फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन नामांकन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन नामांकन प्रक्रिया में रविवार को नजीबाबाद सहित दो नगरपालिका और दो नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद के लिए 18 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। सदस्य पद के लिए 59 प्रत्याशियों ने रविवार को नामांकन कराया।
विज्ञापन

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में नामांकन कराने की अंतिम तिथि 6 नवंबर से एक दिन पूर्व नामांकन कराने वालों की भीड़ उमड़ी। नजीबाबाद नगरपालिका परिषद से सपा प्रत्याशी सबिया निशात उर्फ रेशम खां ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी अपना नामांकन कराया है। भाजपा प्रत्याशी ज्योति राजपूत पत्नी अंकित राजपूत ने भाजपा नगर अध्यक्ष अजय माहेश्वरी, राजीव अग्रवाल, बिंदू सराफ, इंद्राणी गोयल, मोनिका यादव, ईशम सिंह, नकुल अग्रवाल, लक्ष्मीकांत, राकेश कौशिक के नेतृत्व में जुलूस के साथ कासमियां इंटर कॉलेज पहुंचकर नगरपालिका नजीबाबाद अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन कराया। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष एम अकरम खां, राकेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी दयावती, बसपा से रेहाना परवीन पत्नी शाहनवाज, इरम खां पत्नी मंसूर अली ने नामांकन कराए। गीता देवी पत्नी महेश गुप्ता पहले ही नामांकन करा चुकी हैं। नगरपालिका किरतपुर से पूर्व चेयरमैन मन्नान और पत्नी रूबीना, संजीव कुमार और राजेश कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराए। गुलजार यासीन और नाहिद अख्तर पहले ही अपना नामांकन करा चुकीं हैं। नगर पंचायत जलालाबाद के आरओ नवीन कुमार के अनुसार नगर पंचायत जलालाबाद से अध्यक्ष पद के लिए रविवार को 6 प्रत्याशियों सायरा परवीन, फहमीदा, शमशीदा, शकीला, फिरोजा और ताहिरा अंजुम ने नामांकन कराए। साहनपुर नगर पंचायत के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराए हैं। नजीबाबाद, किरतपुर, जलालाबाद और साहनपुर के लिए सदस्य पद के लिए 59 प्रत्याशियों ने रविवार को अपने नामांकन जमा कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें