फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के जर्जर तार टूटने रामलीला दर्शकों में मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंचन के दौरान रामलीला मैदान में विद्युत तार टूटा
विज्ञापन

रेहड़। कासमपुरगढ़ी बाजार में बिजली का तार टूटकर गिरने से अफरातफरी मच गई। रामलीला देखने जा रहे दर्शक तार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गांववासियों ने निगम के खिलाफ जर्जर तार न बदलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
मंगलवार को गांववासियों ने निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। बताया कि गांव में रामलीला का मंचन चल रहा है। सोमवार रात बाजार में बिजली का जर्जर तार टूटकर गिर गया। तार टूटने से बाजार में खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई टूटे तारों की चपेट में नहीं आया। आए दिन तार टूटकर नीचे गिरते रहते हैं। निगम कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन तारों को नहीं बदला गया। पूरे गांव की लाइन जर्जर हालत में है। तारों में जगह जगह जोड़ लगे हैं। ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों से समस्या को संज्ञान लेकर तार बदलवाने की मांग की। इस दौरान सुरेंद्र, गजराम, प्रशांत, संदीप, प्रदीप, फरीद, नाजिम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हर्रायवाला के ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि गांव की लाइन जर्जर हालत में है। तारों का आए दिन टूटना आम हो गया है। कई बार तारों की चपेट में आने से राहगीर बच गए। डबल पोल का खंभा की जंग लगने से गल गया है। खंभा गलने की वजह से ट्रांसफार्मर के गिरने का खतरा बना रहता है। जेई चेतराम सिंह का कहना है कि स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है, शीघ्र ही तार बदलने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें