फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षर ने पीएम रिलीफ फंड में इस वर्ष भेजा 2.70 लाख रूपए का ड्राफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संकल्प संध्या कार्यक्रम में सांसद को दिया गया ड्राफ्ट
विज्ञापन

फोटो समाचार
धामपुर। अक्षर संस्था ने इस वर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के लिए 2,07,100 का ड्राफ्ट भेजा है। संस्था के अभियान ‘एक रुपये प्रतिदिन देश के नाम’ के अंतर्गत इस कोष में अब तक 16 लाख 81 हजार रुपये जमा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बुुधवार देर रात विनायक मंडप में अक्षर संस्था की ओर से आयोजित ‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक अशोक राणा, एसडीएम आजाद भगत सिंह, सीओ सुशील कुमार की उपस्थिति में उक्त राशि का ड्राफ्ट समर्पित किया गया। सांसद डा. यशवंत सिंह द्वारा यह ड्राफ्ट पीएमओ कार्यालय के संबंधित कोष में जमा कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। वरिष्ठ संगीताचार्य वीरेंद्र दास चैतन्य ने बांसुरी वादन कर मन मोहा। कार्यक्रम के तहत परिवार सहित सदस्य बनने पर उद्योगपति नरेंद्र गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अशोक राणा, तनुज बंसल, केके अग्रवाल (बिजनौर), जैन मुनि विद्यानंद स्कूल की प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाएं, एसडीएम, सीओ के अलावा वर्ष 2016 के दौरान सर्वाधिक लोगों को अभियान से जोड़ने के प्रेरणादायी श्रेय अग्रवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जयगोपाल सक्सेना , सचिव दीपक जैन, नीरजा सिंह, डीएस चौहान, डा.गजेंद्र सिंह, डा. कमाल, संजीव जैन, संजीव अग्रवाल, संजीव शर्मा, जावेद रहमान शम्सी, डा.हसन, प्रदीप गुप्ता, संदीप अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें