कालागढ़। कालागढ़ की सिंचाई विभाग परियोजना की भूमि कार्बेट टाइगर रिजर्व को सौंपनी होगी। यह आदेश एनजीटी ने बृहस्पतिवार को अंतिम सुनवाई के दौरान दिए हैं। अदालत से लौट रहे रामगंगा बांध परियोजना के शिविर प्रबंध खंड के ईई शेर सिंह ने इन आदेशों की पुष्टि करते हुए दूरभाष पर बताया कि उत्तराखंड शासन को इस पर कार्रवाई करनी है। 20 व 21 सितंबर को रामगंगा बांध परियोजना की भूमि को कार्बेट टाइगर रिजर्व को सौंपने के मामले में सुनवाई हुई। ईई ने बताया कि एनजीटी के आदेशों का पालन कर एक वर्ष में आवासों व भवनों आदि को ध्वस्त कर वन विभाग को सौंपी जाएगी। उधर, एनजीटी के इन आदेश की जानकारी मिलते ही कालागढ़ में निवास कर रहे हजारों परिवार परेशानी में है।