फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय बैडमिंटन में सीडी ने फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर । सीडी इंटर कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीडी इंटर कॉलेज की टीम ने सब जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग में जीत का परचम लहराया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी सीडी इंटर कॉलेज की टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बैडमिंटन की सब जूनियर वर्ग में सीडी इंटर कॉलेज का मुकाबला राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर से हुआ। इसमें सीडी इंटर कॉलेज ने जीआईसी को 3-2 से पराजित किया। सीनियर वर्ग में सीडी इंटर कॉलेज ने जीआईसी बिजनौर को 3-1 से हराया।
सब जूनियर वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीडी इंटर कॉलेज के आर्यन चौधरी और हर्ष कुमार और जीआईसी के सौरभ कुमार, देव कुमार विजय रहे। सीनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में सीडी इंटर कॉलेज के यश शर्मा ,मोहम्मद शाकिब, ऋषभ कुमार और अक्षय कुमार, जीआईसी के यश भारद्वाज और एमडीएस इंटर कॉलेज नजीबाबाद के यश राजपूत ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता संयोजक धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय उक्त प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी 26 अगस्त को संभल में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग करेंगे। कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर रमा शंकर ने विजयी प्रतिभागियों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें