फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कलश यात्रा से माहौल भक्तिमय
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। श्रीराम कथा के शुभारंभ पर नगर में महिलाओं ने बैंडबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। कलश यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना के कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। घोड़े पर ध्वज लेकर एक युवक कलश यात्रा की आगवानी कर रहा था ।कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य यजमान पायल गुप्ता और मुकेश गुप्ता रहें। कलश यात्रा में रामसीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि की सुंदर झांकियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलश यात्रा अपने विभिन्न मार्गों से होते हुए मोहल्ला धर्मशाला में वैष्णो धर्मशाला में जाकर संपन्न हुई। धर्मशाला में 17 जुलाई तक श्रीराम कथा कार्यक्रम का आयोजन चलेगा। इस मौके पर मीरा अग्रवाल, अंजू गोयल, दीप्ति गोयल, प्रीति, रागिनी, सपना, नेहा अग्रवाल, शशी, निशा अग्रवाल, सुभाष सैनी, प्रदीप अग्रवाल, निश्चल त्यागी, रामन गोयल, मुकेश वर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें