फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों को समस्याओं के समाधान के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। करुणा समाज सेवा संस्था के उपकेंद्र जोस्को भवन तिमरपुर द्वारा गांव वालों की अनेक समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर लक्खू में शामिल दो गांवों भोगपुर और चांदपुर में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि अर्थसांख्य सहायक अधिकारी एसके रवि रहे। गांव वालों ने मुख्य अतिथि के सामने सड़क व प्रकाश व्यवस्था खराब होने व गांव में राशन कार्ड न बनने की शिकायत की। संस्था से जुड़ी सिस्टर रोशनी पॉल, कोआर्डिनेटर जसवीर सिंह, प्रेरक अनिल ने गांव वालों को बताया कि सभी प्रकार की पेंशन, आवास, कच्ची सड़क व राशन कार्ड आदि के लाभ के लिए ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद आदि से संपर्क किया जा सकता है। बताया कि अब कई योजनाओं का लाभ ऑन लाइन आवेदन करके भी लिया जा सकता है। एसके रवि ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान संस्था से जुड़े अनीता, सपना, सुजाला, लतिका व गांव वाले मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें