फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा पावर हाऊस के सिलिंडरिकल गेट का संचालन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगंगा पावर हाउस के सिलेंड्रिकल गेट का संचालन शुरु
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। यूजेवीएनएल के प्रयासों से टीवन सुरंग में छह वर्ष से खराब पडे़ सिलेंड्रिकल गेट का संचालन शुरू हो गया है। उपमहाप्रबंधक एके सिंह के अनुसार इस गेट के काम करने से पावर हाउस व बांध पूरी तरह से सुरक्षित हो गया है। गेट को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

रामगंगा बांध से पावर हाउस को बिजली बनाने के लिए टी-वन सुरंग से पानी दिया जाता है। इस सुरंग में सिलेंड्रिकल गेट लगा है। इस गेट मानसून के शुरू होने 15 जून की रात को 12 बजे बंद कर दिया जाता है। जून से दीपावली तक बिजली उत्पादन बंद रहता है। इस दौरान पावर हाउस की मशीनें दुरुस्त की जाती हैं। यूजेवीएनएल के उपमहाप्रबंधक ने बताया गेट सही हो गया है। इस गेट के खराब होने से पावर हाउस के डूबने व बांध को भी खतरा पैदा हो गया था। एअर वेड ट्यूब फट गई थी। इसी को लेकर यूजेवीएनएल ने क्लोजर कराया है। क्लोजर के दौरान टीटू सुरंग में पानी के आने का खतरा स्वाभाविक था, जिसके लिए बटरफ्लाई वाल्व को ठीक कर बंद कर लिया गया था। यदि यह वाल्व खुला होता तो टीटू मे पानी आने पर कई जान सकती थी। यूजेवीएनएल के इंजीनियर की टीम में उनके साथ इंजीनियर मनोज कुमार कश्यप, अतुल के शर्मा आदि के प्रयासों से हादसा टल गया। पावर हाउस में क्लोजर के साथ ही अनुरक्षण काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें