फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार वैक्सीन मिलीं, संचालित हुए 31 सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
15 हजार वैक्सीन मिलीं, संचालित हुए 31 सत्र
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सोमवार को 15 हजार वैक्सीन मिलीं। जिला अस्पताल सहित जिले भर में कुल 31 बूथों पर ही टीकाकरण किया गया। दस जुलाई तक कुल छह लाख 50 हजार 771 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है। इनमें पहली डोज से आच्छादित होने वालों में पांच लाख 50 हजार 485 लोग शामिल हैं, जबकि दूसरी खुराक से एक लाख 286 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना से जीतने के लिए लगातार टीकाकरण अभियान जारी है। अब सुरक्षा का टीका लगवाने के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। रोजाना जिले भर के टीकाकरण केंद्रों पर लोग वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं, लेकिन वैक्सीन की किल्लत के चलते उन्हें बिना टीकाकरण ही लौटना पड़ रहा है। अफसरों की मानें तो वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर ही लोगों को प्रतिरक्षित किया जाता है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी लोगों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को कुल 15 हजार वैक्सीन उपलब्ध हुईं। इसके बाद आज जिला अस्पताल सहित जनपद के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कुल 31 स्थानों पर टीकाकरण हुआ। वैक्सीन कम मिलने के कारण कम सत्र लगाने पडे़। शासन से जितनी मात्रा में वैक्सीन मिलती रहेंगी, उसी के अनुरूप लोगों को प्रतिरक्षित किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें