बिजनौर जनपद में कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी-लूट के आरोपी गैंगस्टर के गांव में मुनादी कराकर उसके घर को कुर्क कर लिया। इसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद निवासी जुल्फिकार पर लूट व चोरी करने के मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोपी का जनता में भय व्याप्त है।
आरोप है कि वह लोगों को डराता धमकाता भी है। उसका मुख्य धंधा चोरी और लूट ही बताया गया है। उसने लूट और चोरी कर संपत्ति अर्जित की थी, जिसको डीएम उमेश मिश्रा ने कुर्क करने के एसडीएम नगीना को आदेश दिए थे।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: कुदरत के कहर से गांव में मचा हाहाकार, बिजली गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त, देखें तस्वीरें
वहीं बुधवार को एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार, सीओ नगीना सुमित शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात हरीश चंद्र जोशी, हल्का इंचार्ज सुशील कुमार, सुनील कुमार व संजीव कुमार पीएसी और भारी पुलिस फोर्स के साथ गैंगस्टर के घर पहुंचे और उसे कुर्क कर सील लगा दी।