अलंकरण समारोह में 750 छात्र और छात्राओं सम्मान
नींदडू। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 45 स्कूल और कालेजों के करीब 750 छात्र-छात्राओं को अलंकरण समारोह में शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मानपुर शिवपुरी के ठाकुर हरपाल सिंह मेमोरियल चैरिटेबिल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मेधावी अलंकरण समारोह में मानपुर शिवपुरी, नींदडू़, धामपुर, स्योहारा, शाहपुर, गल्लाखेड़ी, रूपपुर, मीरापुर, मनकुआ, बुढ़नपुर, सैंदवार व सरकथल माधो समेत 45 विद्यालयों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के करीब 750 छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए शील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। अपने स्कूलों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को अलग से पुरस्कार दिया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था के अध्यक्ष प्रमोद कुमार व सचिव भूपेंद्र सिंह बाटा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता डॉ. हरिश्चंद्र आर्य तथा संचालन डॉ. राजेंद्र चौधरी व सूर्यकांत सुमन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक अमरोहा, सूर्यमणि रघुवंशी, डॉ. पूनम चौहान, शांति शर्मा, डॉ. नीरा गोयल, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. बिंदू शर्मा दिल्ली, शरद जैन, दिनेश चंद नवीन, धामपुर के नगराध्यक्ष राजू गुप्ता एवं डॉ. रोहितश आदि मौजूद रहे।