‘रमजान महीने में लोगों की दिल से कद्र करें’
धामपुर। मुकद्स रमजान माह में तरावीह नमाज का एक हफ्ता गुजर जाने के बाद कलाम पाक मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। मोहल्ला मछली बाजार स्थित रफीक अहमद सैफी के मकान पर मंगलवार देर रात इशा की नमाज के बाद लगातार सात दिन तक चली तरावीह में कलाम पाक मुकम्मल हुआ। कलाम पाक मुफ्ती अतीर्कुहमान ने कंठस्थ याद कर लगातार सुनाया। जबकि हाफिज मोहम्मद आतिफ, हाफिज मोहम्मद नूर अहमद ने संयुक्त रुप से कलाम पाक को सुनकर दुरस्त कराया। मुरादाबाद के मदरसा दारुल उलूम जामे हुदा से आए महमाने खसूसी मौलाना जुबैर आलम ने खिताब करते हुए कहा कि सभी लोग इस रमजानुल मुबारक महीने की दिल से कद्र किया करें। कुरआन करीम को रमजानुल मुबारक में ज्यादा से ज्यादा पढे़ं या सुनें। शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद कमर कासमी, रफीक अहमद, शफीक अहमद, गय्यूर अली, आफताब आलम, फैजान अंसारी, मोहम्मद जावेद आदि ने शिरकत कर सवाब कमाया। इस अवसर पर मुफ्ती मोहम्मद कमर कामसी, मौलाना असलम कासमी, कारी इकराम अहमद, खलीर्लुहमान, कारी राशिद हमीदी, मुफ्ती खालिद कासमी, मुफ्ती इफ्तेखारुल हसन, हुसैन अहमद, गय्यूर अली, आफताब आलम, मौलाना नदीम मलिक आदि रहे।