फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लि में खोज लिए गए टीबी के 111 नए रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में खोजे गए टीबी के 111 नए रोगी
विज्ञापन

बिजनौर। केंद्र सरकार के निर्देश पर टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर टू डोर चलाए गए अभियान में जिले भर से कुल 111 टीबी के नए रोगी मिले। इस दौरान बलगम की कुल दो हजार 234 जांच की गई तो 41 रोगियों की एक्सरे जंाच में पुष्टि हुई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप 2025 तक देश को टीबी मुक्त करना है। जिले में सात से 17 जनवरी तक डोर टू डोर अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर घर जाकर टीबी रोगियों की खोज की। जिले के एक लाख चार हजार 288 घरों को आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया था।चिह्नित क्षेत्रों में इस अभियान के अंतर्गत चयनित कुल चार लाख 17 हजार 149 जनसंख्या पर अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस कार्य के लिए 202 टीम लगाई गई थी। इसके अंतर्गत 606 कर्मचारी एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ता शामिल रहे। टीमों की निगरानी के लिए 39 पर्यवेक्षकों के साथ 13 नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिले की सभी 12 टीबी यूनिट पर बलगम की जांच की गई। इस दौरान कुल 111 नए रोगी खोज लिए गए। जिला क्षय रोग अधिकारी बीएस रावत के अनुसार जिले में कुल 111 रोगी मिले। इनमें बलगम जांच में 91 और एक्सरे जांच में 20 रोगियों के मिलने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें