कांग्रेसियों ने नगर में निकाला विजय जुलूस
नजीबाबाद। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में दौरान राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलने पर कांग्रेसी उत्साहित रहे। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जिंदाबाद के नारों के साथ नगर में जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
नगर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में सुबह से ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के प्रति चिंतित नजर आए। दोनों पार्टियों के अधिकांश नेता चुनावी रुझान देखने के लिए बैठे रहे। जैसे ही राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, तेलंगाना राज्यों के चुनाव नतीजे के रुझान आने शुरू हुए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में कभी खुशी, कभी गम की स्थिति बनी रही। देर शाम तक राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के आए परिणामों को कांग्रेस ने जीत दर्ज की। नगर अध्यक्ष एम. अकरम खां, राकेश शर्मा, सुखचैन लाल, शाहिद सिद्दीकी, अल्ताफ रजा खां, अमजद सिद्दीकी, सिराजुद्दीन, अंबरीश शर्मा, मनोरे मियां, शराफत हुसैन, नइमुल अख्तर, सलाउद्दीन सैफी, ओमप्रकाश चोपड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली जीत से उत्साहित होकर नगर में जुलूस निकाला। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ चौक बाजार, कल्लूगंज सहित नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला। कांग्रेसियों ने शाहिद सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर अभिनव अग्रवाल, कालू कुरैशी, जगदीश टांक, वसीम अख्तर, ललित गुप्ता, गौरव अग्रवाल, जीशान सैफी, इकबाल सलमानी, संजय मेहरा, रिहान जमाल, रिहान नवाज, फराज हुसैन, शारिब अंसारी, गोविंद कुशवाहा सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।