तीन हजार से अधिक बच्चों को लगाए रुबेला के टीके
नजीबाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूर्व माध्यमिक स्कूल नजीबाबाद सहित 41 परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में करीब तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों के खसरा और रुबेला के टीके लगाए। एबीआरसी मोबीन हसन ने कहा कि खसरा और रुबेला का टीका पूर्णत: सुरक्षित है।
स्वास्थ्य विभाग के नजीबाबाद चिकित्सा प्रभारी डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डब्लूएचओ से राजेश कुमार, यूनिसेफ से तिलकराज चांदना के निर्देशन में परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में खसरा और रुबेला टीकाकरण अभियान जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय नजीबाबाद में एबीआरसी मोबीन हसन, प्रधानाध्यापक शहनाज जबी, प्रतिज्ञा रानी, शाहजहां परवीन कुमुद के निर्देशन में विद्यार्थियों को खसरा और रुबेला के टीके लगाए। मदरसा मुजाहिद भागूवाला, राजकीय इंटर कॉलेज काशीरामपुर, प्रिंस पब्लिक स्कूल रायपुर खास, मदरसा अंजुमन जूनियर हाईस्कूल रतनपुर सहित 41 परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों के करीब तीन हजार विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीके लगाए। एबीआरसी मोबीन हसन ने कहा कि खसरा और रुबेला जैसी खतरनाक बीमारी के खात्मे के लिए जन सहभागिता जरूरी है। बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए एमआर टीकाकरण कराया आवश्यक है।