फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने रंगरूटों को सिखाया यातायात का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
विज्ञापन

फोटो 12
बिजनौर। एडीजी बरेली प्रेम प्रकाश ने पुलिस लाइन व शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। शहर कोतवाली के रजिस्टर में उन्हें कई खामियां मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिसवालों को यातायात का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

एडीजी पुलिस लाइन पहुंचे। उन्होंने वहां के निर्माण कार्य, बैरक समेत पूरी पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। साफ सफाई व्यवस्था देखकर वे संतुष्ट नजर आए। शाम के समय शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कोतवाली के रजिस्टर में कई खामियां मिलीं। इस पर एडीजी ने नाराजगी जताई तथा सुधार करने के पुलिस को निर्देश दिए। इससे पूर्व एडीजी ने विकास भवन में ट्रैफिक रूल के संबंध में पुलिसवालों की क्लास ली। उन्हें यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। पुलिसकर्मियों से हेलमेट लगाकर बाइक चलाने, नशे से बचने की नसीहत दी। कहा कि पुलिस जब खुद नियमों का पालन करेगी तो जनता भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक होगी। जनता के बीच जाकर नियमों का पालन कराने से पहले पुलिस को खुद यातायात नियमों का पालन करना होगा। कहा कि थाने व चौकी में आने वाले फरियादियों से पुलिस अच्छा व्यवहार करे। किसी भी पीड़ित को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि पुलिस उसका ही उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें