फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षेणतर संघ की बैठक आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार पर शिक्षकों की उपेक्षा का आरोप
विज्ञापन

मंडावली। उप्र माध्यमिक शिक्षेणत्तर संघ ने भाजपा सरकार पर शिक्षकों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। शिक्षकों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान उठाना होगा।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षेणत्तर संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा की अध्यक्षता में कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। शिक्षक काफी समय से सरकार से पुरानी पेेंशन व्यवस्था बहाल करने, चिकित्सा सुविधा दिए जाने, शिक्षक पद पर पदोन्नति करने सहित आठ सूत्री मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने कर्मचारियों को बताया कि संघ ने हाल ही में लखनऊ में धरने के दौरान के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शिक्षामंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश अध्यक्ष आशादीन तिवारी के निर्देशन मेें 67 जनपदों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षेणत्तर कर्मचारियों ने लखनऊ में आयोजित धरने में प्रतिभाग कर सफल बनाया। इस अवसर पर अंशुल शर्मा, अनुज चतुर्वेदी, जितेंद्र कुमार, लक्ष्मी विलास, सरदार खां, रमेश कुमार, कैलाशचंद, दीवान सिंह, ब्रजपाल सिंह, अश्वनी कुमार, अमित, रईस अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें