फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाकघर भी बनेंगे एलईडी बल्ब और पंखे बिक्री केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अब डाकघर भी बनेंगे एलइडी बल्ब और पंखे बिक्री केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब जिले के डाकघरों को एलइडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखों की बिक्री केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए फिलहाल 12 डाकघरों का ही चयन किया गया है। विभागीय कार्यों के साथ साथ डाककर्मी अब यह कार्य भी करेंगे। जल्द ही बिक्री कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अफसरों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने डाकघरों के माध्यम से लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रखी हैं। अब डाक विभाग ने उर्जा संरक्षण के लिए विद्युत निगम से कंधे से कंधा मिलाकर चलने का मन बनाया है। इसके लिए जिले के डाकघरों से भी एलइडी बल्ब, ट्यूबलाइट और पंखे आदि छूट के साथ विक्रय करने की बात कही है। अफसरों के मुताबिक शासनादेश के अनुसार बिक्री केंद्र बनाने के लिए जिले के 12 डाकघरों का चयन किया गया है। इनमें प्रधान डाकघर बिजनौर, मुख्य डाकघर धामपुर व नजीबाबाद, चांदपुर, किरतपुर, नगीना, शेरकोट, अफजलगढ़, स्योहारा, नहटौर, नूरपुर, हल्दौर उप डाकघर शामिल हैं। जल्द ही इन डाकघरों से एलइडी बल्ब, ट्यूबलाइट, पंखे आदि की बिक्री की शुरुआत की जाएगी। चयनित डाकघरों को विभाग की ओर से जल्द ही बिक्री वाला सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इससे एक ओर बिजलीघरों पर छूट से मिलने वाली एलइडी बल्ब, ट्यूबलाइट, पंखे आदि सामान लेने के लिए लगनी वाली भीड़ से निजात मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर डाकघरों की आय में भी वृद्धि होगी। डाकघरों और ग्राहक दोनों का फायदा मिलेगा। डाक अधीक्षक मोहनलाल शर्मा ने बताया कि जिले में योजना की शुरुआत करने के लिए शासनादेश प्राप्त हुआ है। इसके डाकघरों में अलग से काउंटर लगाए जाएंगे, जिससे विभाग के अन्य कार्य प्रभावित न हों। जल्द ही इसकी शुरुआत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें