अमरोहा। अल-हसन डेंटल केयर की ओर से रविवार को दंत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे करीब ढाई सौ मरीजों के दांतों की जांच की गई। मरीजों को दवाइयां भी दी गई। इस दौरान उन्हें दांतों के रोगों से बचाव के उपाए भी बताए गए।
कैंप में डा. शजरूल हसन बीडीएस, एमआईडीए डेंटल सर्जन, डा. मोहसिन खान बीडीएस एमडीएस, डा. सचिन देव सिंह बीडीएस एमडीएस, डा. मुनीब आदिल बीडीएस एमडीएस, डा. शाहनवाज आलम बीडीएस ने मरीजों के दांतों का परीक्षण किया। अल हसन डेंटल केयर के डा. शजरूल हसन ने बताया कि दांतों की सफाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए। इस दौरान अब्दुल मुत्तलिब, शहरोज अली प्रधान हटव्वा, हाजी अब्दुल समद, तुर्की इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मोहम्मद अली, शहजाद खान आदि मौजूद रहे।