फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास में रहकर गरीब बेटियां होंगी शिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अंबेडकर राजकीय इंटर कॉलेज उझारी के पास बने छात्रावास में प्रवेश शुरू हो गए हैं। इनमें रहकर जरूरतमंद बेटियां भी शिक्षित हो सकेंगी। वहीं छात्रावास में रहने और खाने की सुविधा भी निशुल्क मिलेेगी।
विज्ञापन

सूबे की पूर्व सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के प्रयास से अंबेडकर राजकीय इंटर कॉलेज के सामने दो छात्रावास लड़के और लड़कियों के लिए बनाए गए थे। काफी दिनों से इन छात्रावास के भवन तो बनकर तैयार हो गए थे लेकिन, इन्हें शुरू नहीं किया गया था। अब योगी सरकार ने इन छात्रावासों को सभी सुविधाओं से लैस कर दिया है। छात्रावास में रहने के लिए छात्र-छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के गरीब बच्चों के लिहाज से छात्रावास काफी सुविधाजनक साबित होंगे। राजकीय बालिका छात्रावास की वार्डन विभूति ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के प्रवेश शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें