ढबारसी। पत्नी से कहासुनी होने पर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। महिलाओं ने शोर मचाने पर पड़ोसियों ने फंदे से झूलते हुए उतार लिया। जिससे उसकी जान बच गई।
आदमपुर थाना के युवक की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर युवक ने कमरा बंद कर लिया और साड़ी का फंदा लगाकर झूल गया। इसी बीच घर में मौजूद महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ कर उसे उतारा। आनन फानन गांव के ही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।