फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा किनारे गांवों में भी चलेगा स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

बिजनौर । 25 मई शुक्रवार को गंगा बैराज घाट पर ही नहीं बल्कि गंगा किनारे बसे गांवों में भी स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। गंगा किनारे गांवों में बनाए गए युवा क्लब गांव वालों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
निर्मल गंगा अभियान को जन आंदोलन बनाया जा रहा है। इसके लिए अफसरों के निर्देशन में वन विभाग, नेहरू युवा केंद्र विभाग द्वारा अनेक अभियान चलाए जाने तय हैं। गंगा किनारे गांवों में औषधीय गुणों वाले पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा गंगा किनारे बसे ग्रामीणों को गंगा को स्वच्छ रखने के लिए वहां पर युवा क्लब बनाए गए हैं। ये युवा क्लब गांव वालों के साथ मिलकर गंगा किनारे सफाई अभियान भी चलाएंगे। 25 मई शुक्रवार को सुबह प्रशासन द्वारा बैराज गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। अफसरों की टीम के अलावा जिले भर से हजारों गंगा पुत्र इस अभियान में हिस्सा लेंगे। गंगा किनारे बसे गांवों में भी युवा क्लब गांव वालों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाएंगे। गांव वालों को गंगा किनारे गंदगी न करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

ये गांवों में चलेगा अभियान
गंगा किनारे दारानगर, जहानाबाद, निजामतपुरा, सलेमपुर मथना, रसूलपुर पितनका, बादशाहपुर, दयालवाला, जहानाबाद, खलीलुल्लापुर, खेड़की हेमराज, कुंदनपुर, मोहिउदीनपुर, रफीउल्लानगर उर्फ रावली, सैफपुर खादर, तैय्यबपुर काजी, टीप, कवर चतर भोजपुर, बसंतपुर, दतितयाना, सुजातपुर खादर व तैय्यबपुर गौरवा गांव बसे हुए हैं।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के नोडल अधिकारी संजीव कुमार के अनुसार गंगा को साफ रखना सभी का दायित्व है। युवा क्लब के जरिए गांव वालों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें