फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाइक सवार एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक। भैंसा बुग्गी से टकराने पर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गए। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

गांव गोपालपुर निवासी 38 वर्षीय सुरेेश गांव के ही अपने साथी अरविंद के साथ किसी काम से सोमवार शाम चंदक आए थे। देर शाम दोनों वापस लौट रहे थे। बाइक सुरेश चला रहा था। रास्ते में एक गाय से बचाने के प्रयास में उनकी बाइक सामने से आ रही बुग्गी में जा घुसी। हादसे में सुरेश व अरविंद गंभीर रूप घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। अरविंद को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सुरेश की मौत का पता चलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। व दौड़कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहीं नगीना में गांव इस्लामाबाद निवासी ब्रजपाल अपने 14 साल के भतीजे हिमांशु के साथ गांव पूरनपुर में बाइक से दावत खाने गए थे। दोनों बाइक से वहां से वापस लौट रहे थे। दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें