फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा की रफ्तार से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में मंगलवार को 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हवा चलने से मौसम में जल्द परिवर्तन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर हवा ऐसे ही चली तो गेहूं की फसल की बढ़ोतरी कम होगी और वह जल्दी पक जाएगी। इससे गेहूं का उत्पादन कम हो सकता है।
जनवरी के साथ शुरू हुई ठंड जनवरी का आखिर आते आते विदा होती दिख रही है। एक जनवरी से ही कोहरे के साथ कड़कड़ाती ठंड पड़ने लगी थी। लेकिन अब जनवरी के अंत में मौसम काफी बदला हुआ लग रहा है। मंगलवार को दिन भर तेज रफ्तार से पछवा हवा चली। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार मंगलवार को पछवा हवा की अधिकतम गति 10 किलोमीटर तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा चलने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर आ गई है। हवा चलने से मौसम में गर्मी बढ़ने लगेगी। गेहूं के पौधे को विकास के लिए सर्द मौसम की जरूरत होती है। तापमान 15 फरवरी तक चार डिग्री के आसपास ही रहना चाहिए। लेकिन अभी से तापमान छह डिग्री से भी ऊपर आने लगा है। इससे गेहूं के पौधे का विकास कम होगा और उस पर बाली जल्दी आ जाएगी। मार्च में भी हवा चलती है, ऐसे में गेहूं की फसल पकने से पहले ही गिर जाती है। सफल के गिरने से गेहूं का दाना कमजोर रह जाता है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र के मुताबिक एक-दो दिन में हवा की गति कम हो गई तो गेहूं की फसल को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें