बिजनौर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल को व्यापारी शिरोमणि पुरस्कार मिलने पर जिले के व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा संगठन की नई कार्यकारिणी भी बनाई गई।
26 जनवरी को लखनऊ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का महासम्मेलन और त्रिवार्षिक चुनाव हुआ था। सम्मेलन में बिजनौर के रजनीश अग्रवाल को प्रांतीय उपाध्यक्ष, विनीत अग्रवाल को युवा प्रांतीय मंत्री, दिलशाद खान को मंडल प्रभारी, सचिन राजपूत को युवा मंडल अध्यक्ष और मनोज कुच्छल को पुन: तीन साल के लिए जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बिजनौर पहुंचने पर पदाधिकारियों का व्यापारियों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मंगलवार को शास्त्री चौक के निकट एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल ने मुनीश त्यागी को जिला महामंत्री, बीएस राजपूत को जिला कोषाध्यक्ष, मानव सचदेवा को युवा जिलाध्यक्ष, मनदीप चौधरी को युवा जिला उपाध्यक्ष, राहुल अग्रवाल डीडी को जिला मीडिया प्रभारी, गजेंद्र चौहान को नगराध्यक्ष, सौरभ शर्मा को नगर महामंत्री बनाया गया। कार्यक्रम में अरुण वर्मा, दीपक अरोड़ा, सचिन अग्रवाल, अरवेंद्र सिंह मौजूद रहे।