नजीबाबाद । ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन की मंडल स्तरीय गेट मीटिंग में रेल प्रशासन की उपेक्षित नीतियों और ट्रैक मैनों से अधिक काम लेने पर रोष व्यक्त किया।
ऑल इंडिया ट्रैक मेंटेनर यूनियन के महासचिव नरेंद्र पांचाल, सहायक महासचिव विक्की कुमार ने नजीबाबाद में आयोजित ट्रैक मैनों की मंडलीय गेट मीटिंग में विभिन्न स्टेशनों से आए ट्रैक मैनों की समस्याएं सुनी। महासचिव नरेंद्र पांचाल ने यूनियन की ओर से चलाए जा रहे संघर्ष की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन मांगों को लेकर यूनियन केंद्र और रेल मंत्रालय से मांग कर रही है उनमें रेल ट्रैक पर काम करते हुए आए दिन रन ओवर होने वाले ट्रैक मैन को उनके मूल वेतन का 30 प्रतिशत स्पेशल/रिस्क एलाउंस देने, इंजीनियरिंग गेटमैन से आठ घंटे ड्यूटी लेने, 12 घंटे ड्यूटी लेने पर और भत्ता देने, एलडीसीआई ओपन टू ऑल करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने सहित अनेक मांगें शामिल हैं। विक्की कुमार के संचालन में आयोजित गेट मीटिंग में सुरेंद्र कुमार, संदीप तोमर, ब्रांच अध्यक्ष शमशेर, विपिन, नरेश, भूपेंद्र, जसवीर सिंह, सोमवीर, राकेश, राजू, विनोद, अवधेश, सोहनवीर, मनीष, सत्येंद्र कुुमार, दीपक कुमार सहित अनेक ट्रैक मैन उपस्थित थे। ट्रैक मैन यूनियन के महासचिव नरेंद्र पांचाल ने रेल ट्रैक पर पहुंचकर काम कर रहे ट्रैक मैन से उनकी समस्याएं सुनीं और रेलपथ अधिकारियों से नियमानुसार काम लेने, उनका शोषण बंद करने की सलाह दी। सेवानिवृत्त ट्रैक मैन को यूनियन की ओर से सम्मानित किया गया।