फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेशकीमती जमीन की पैमाइश करने पहुंची टीम बगैर निष्कर्ष के बैरंग वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम आजाद भगत सिंह के आदेश पर के एम इंटर कालेज की विवादित जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम में शामिल अधिकारी बगैर पैमाइश किए लौट गए। कानूनगो रामखिलाड़ी शर्मा का कहना है कि बुधवार को वैसे ही जमीन का मौका मुआयना करने को आ गए थे। अभी उनके पास संबंधित जमीन के अभिलेख भी पूरे नहीं हैं।
विज्ञापन

केएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बंधु प्रसाद गौड़ ने कालेज के पदेन प्रबंधक व एसडीएम आजाद भगत सिंह को अवगत कराया था कि कुछ लोगों ने केएम कालेज की जमीन का फर्जी तौर पर बैनामा करा लिया। प्रधानाचार्य की शिकायत को एसडीएम ने भूमि की पैमाइश करने के लिए तहसीलदार धामपुर भान सिंह को आदेश दिए। आदेश पर बुधवार को धामपुर क्षेत्र का कानूनगो राम खिलाड़ी शर्मा, हलके के लेखपाल तेजपाल सिंह को साथ लेकर बाइक से पहुंचे। इस दौरान वहां पर कालेज के उप प्रबंधक अनिल कुमार जैन, प्रधानाचार्य बंधु प्रसाद गौड़ , कालेज के कई शिक्षक अजय राजपूत, एके जैन, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, श्रीराम भारती, गजराज सिंह, उदित बंसल, निदोष कुमार भी पहुंच गए। इस दौरान राजस्व टीम और कालेज प्रबंधन व शिक्षकों की आपस में नोकझोंक भी हुई है। कालेज प्रबंधन ने कानूनगो से कहा कि जमीन के क्रेता और विक्रेता दोनों की मौजूदगी में ही पैमाइश होनी चाहिए। अकेले आरोपियों के शिकायत पर जमीन की पैमाइश नहीं की जा सकती।15-20 मिनट के बाद राजस्व विभाग के अधिकारी लौट गए। अधिकारियों का कहना था कि अभी उनके पास संबंधित जमीन के अभिलेख नहीं हैं।
क्या मामला है , अभी मुझे नहीं पता: कानूनगो
कानूनगों रामखिलाड़ी शर्मा ने बताया कि उन्हें धामपुर और गांव जैतरा की दो महिलाओं ने शिकायत की है कि केएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। उन्हें यह नहीं पता था कि मामला क्या है, मैं तो अभी यहां पर 14 दिन पहले ही आया हूं। लेखपाल तेजपाल से जानकारी कर अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


आरोप गलत: प्रधानाचार्य
प्रधानाचार्य बंधु प्रसाद गौड़ ने लगे आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि जिस जमीन पर आरोपी अपना हक जता रहे हैं। वह कालेज की जमीन है। कालेज की जमीन पर किसी प्रकार का कोई अवैध कब्जा न हो। जमीन को सुरक्षित करने को उनके स्तर से कालेज से पदेन प्रबंधक और एसडीएम धामपुर को अवगत कराया जा चुका है।

कालेज की जमीन से नहीं होगी छेड़छाड़: एसडीएम
एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि कालेज की जमीन पर किसी भी हालत में कोई अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। कालेज की जमीन को अभिलेखों के आधार पर पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। जिन लोगों ने कब्जे कर रखे हैं उस जमीन को भी कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें