फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन

नजीबाबाद। कासमियां इंटर कॉलेज केंद्र से पोलिंग पार्टियां रवाना करने की तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। कॉलेज के बालक परिसर से नगरपालिका परिषद नजीबाबाद, नगर पंचायत साहनपुर, बालिका परिसर से नगरपालिका परिषद किरतपुर और नगर पंचायत जलालाबाद की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी ने मंगलवार को कासमियां इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने और उन्हें बैलेट बॉक्स, चुनाव सामग्री उपलब्ध कराने की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर लीं। कासमियां इंटर कॉलेज के बालक परिसर में नगरपालिका परिषद नजीबाबाद और नगर पंचायत साहनपुर की पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसी परिसर में मत पेटियां रखीं जाएंगी और मतगणना होगी। कासमियां इंटर कॉलेज के बालिका परिसर से नगरपालिका परिषद किरतपुर और नगर पंचायत जलालाबाद की पोलिंग पार्टियां रवाना होने से मतगणना तक का कार्य संपन्न होगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को मंगलवार को आज प्रात: 8:00 बजे से पूर्व केंद्र पर पहुंचने के निर्देश जारी किए हैं। नजीबाबाद नगरपालिका के 25 मतदान केंद्रों पर 93 बूथों के माध्यम से मत डाले जाएंगे। नगर पंचायत जलालाबाद के 13 मतदान केंद्रों पर 23 बूथों के माध्यम से और नगर पंचायत साहनपुर में 14 मतदान केंद्रों पर 21 बूथों के माध्यम से मत डाले जाएंगे।
विज्ञापन


शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन चौकन्ना
नजीबाबाद। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए नजीबाबाद नगर क्षेत्र से 1547 लोगों को 107/116 की कार्रवाई में निरुद्घ किया गया है। 570 शस्त्र जमा कराए गए हैं। किरतपुर नगरपालिका क्षेत्र से 1240 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है, किरतपुर में 665 शस्त्र जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें