फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई रूप से तैनात एएओ की होगी छुटटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी का पद लंबे समय से रिक्त हैं। इस पद पर अस्थाई रूप से जनपद बुलंदशहर के एएओ के पास चार्ज है। राज्य परियोजना निदेेशक ने अस्थायी रूप से तैनात एएओ को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में सर्व शिक्षा अभियान में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी का पद पिछले दो साल से रिक्त है। इस पर जनपद बुलंदशहर में स्थायी रूप से तैनात सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश सिंह के पास ही अस्थाई रूप से बिजनौर जिले एएओ का कार्यभार भी है। जिस कारण सर्व शिक्षा अभियान के वित्त संबंधी कार्यों में विलंब होता है। अब शासन ने परियोजना के कार्य समय पर कराने के लिए अस्थाई रूप से तैनात किए गए एएओ से चार्ज हटा कर जिले के ही किसी अन्य विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी को देने के आदेश दिए हैं। राज्य परियोजना निदेशक डॉ. वेदपति ने बीएसए को दिए निर्देश में कहा है कि परियोजना का कार्य समय पर होना चाहिए। बीएसए महेश चंद्र ने राज्य परियोजना निदेशक से आए निर्देशों की पुष्टि की है।
चर्चा में हैं एएओ
सर्व शिक्षा अभयिान में तैनात सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश सिंह परियोजना के कार्य विलंब से करने में चर्चा में रहे हैं। हाल ही में शासन ने जिले के 2770 शिक्षामित्रों के जुलाई और अगस्त के मानदेय का भुगतान 25 अक्तूबर तक करने के आदेश दिए थे, लेकिन भुगतान समय पर नहीं हुआ। बाद में शासन से फटकार लगने के बाद आनन-फानन में मानदेय का भुगतान किया गया। इसके अलावा मानदेय पर तैनात अनुदेशकों, कंप्यूटर आपरेटरों, लेखाकारों के मानदेय की ग्रांट होने के बाद भी कर्मचारियों के बार बार चक्कर लगाने के बाद की जाती है।
विज्ञापन

मिलने को भी तरसते हैं कर्मचारी
सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में तैनात सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश सिंह की मूल तैनाती बुलंदशहर में है। इस कारण वह जिले में कम समय देते हैं। आए दिन शिक्षक व मानदेय कर्मचारी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने का तरसते हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह का कहना है कि जिले में स्थायी रूप से एएओ की नियुक्ति होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें