फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई महिलाओं की चोटिया कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर । महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को गांव गोहावर निवासी भूरे की पत्नी रईसा की चोटी कट गई। रईसा ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह घर में अकेली थी, इस दौरान अचानक उसे काला साया दिखाई दिया और वह बेहोश हो गई। होश में आने पर पता लगा कि उसकी चोटी कट गई है। परिजनों ने उसे उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन

उधर राजा का ताजपुर क्षेत्र के गांव मंगलखेड़ा में एक युवक और एक युवती के बाल कट गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी अंकुश कुमार के काफी सारे बाल अचानक कट कर जमीन पर गिर गए। इसके अलावा एक युवती तमन्ना के भी बाल कट गए। उधर, नूरपुर के गांव नंगली पथवारी में भी एक महिला के बाल कटने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें