धामपुर। कोतवाली हापुड़ के नई शिवपुरी निवासी अमित कुमार सिंघल ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उनका गांव जैतरा में प्रिया सिसोदिया के मकान में कंफैक्शनरी का गोदाम हैं। चोरों ने 17 जनवरी की रात गोदाम का ताला तोड़कर 7.30 लाख की नकदी चोरी कर ली गई। गोदाम के मैनेजर सुचित कुमार ने ड्राइवर साजिद के फोन से 18 जनवरी को इसकी सूचना दी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।