फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई

विज्ञापन
विज्ञापन
134 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई
विज्ञापन

बिजनौर। मंगलवार को जनपद में 11 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। लेकिन इसके साथ ही 134 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इनमें से 11 मरीजों के सैंपल जनपद बिजनौर तथा एक नोजल और थ्रोट स्वाब अलीगढ़ जिले में लिया गया था। इस प्रकार जिले में मंगलवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 12 रही।
विज्ञापन

जिले की स्थिति धीरे-धीरे सुधार की ओर आ रही थी। मंगलवार को एक ही दिन में आई 11 पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने से सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। इसी बीच देर रात आई कुल 134 नेगेटिव जांच रिपोर्ट ने थोड़ी राहत दी। सीएमओ डॉक्टर विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जनपद में कुल 55 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 38 लोग पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर आ गए हैं। जबकि चांदपुर के एक निजी चिकित्सक की मौत भी हुई है। वर्तमान में 16 एक्टिव केस हैं यह सभी मुरादाबाद एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को संक्रमित आए सभी मरीज नजीबाबाद के मोहल्ला रमपुरा निवासी पॉजिटिव निकले मछली विक्रेता के संपर्क आए थे। यह सभी लोग 11 मई को मुंबई से जिले के विभिन्न आश्रय स्थलों में क्वारंटीन थे। सभी के पॉजिटिव निकलने का पता चलने पर रात में ही इन्हें मुरादाबाद भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें