फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन की समय सीमा के अनुसार भुगतान करें सभी चीनी मिल:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
14 दिन की समयसीमा के अनुसार भुगतान करें सभी चीनी मिल: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम सुजीत कुमार ने चीनी मिल अधिकारियों के साथ बैठक में किसानों को गन्ना भुगतान जल्द करने के सख्त निर्देश दिए। किसी भी संसाधन से गन्ना भुगतान 14 दिन की समयसीमा में करने को कहा। भुगतान में विलंब करने वाली चीनी मिलों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में मिल अधिकारियों की बैठक में डीएम ने कहा कि गन्ना भुगतान न होने से किसानों को आर्थिक समस्या उठानी पड़ती है। नियम के अनुसार ही गन्ना भुगतान होना चाहिए। बिजनौर, चांदपुर, बिलाई व बरकातपुर चीनी मिल द्वारा समय से भुगतान न करने पर डीएम ने नाराजगी जताई। बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल के अधिकारियों से कहा कि अगर कोई एक बैंक उन्हें लोन नहीं दे रहा तो दूसरे बैंक में आवेदन करें। बिलाई चीनी मिल को बैंक व सरकार से लोन नहीं मिला है। डीएम ने कहा कि मिल चीनी बेचकर या अन्य संसाधनों से किसानों को भुगतान दे। बरकातपुर चीनी मिल को केंद्र सरकार द्वारा लोन देने के बाद भी 14 दिन की समयसीमा का भुगतान न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि चीनी मिला को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। ऐसे में किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान करना चीनी मिल का दायित्व है। चीनी मिल चीनी बेचकर या अन्य संसाधनों से किसानों का गन्ना भुगतान 14 दिन की समयसीमा के अंदर करें। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि सभी चीनी मिलों ने भुगतान 14 दिन की समयसीमा के अंदर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें