फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अभियान चलाकर शराब की अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अभियान चलाकर शराब की भट्टियां ध्वस्त की
विज्ञापन

कालागढ़। पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस व उत्तरप्रदेश पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाकर तीन भट्टियों को तोड़ा व 200 लीटर लाहन नष्ट किया। एसओ कालागढ़ का कहना है कि रामगंगा नदी के खादर के इलाके में पुलिस अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह से बंद कर रहेगी।
उत्तराखड़ की सीमा से लगे थाना बढ़ापुर, उत्तर प्रदेश की सीमा पर ग्राम भोगपुर, कुआंखेड़ा, खदरी के जंगलो, खेतों व रामगंगा नदी के किनारे, थाना अफजलगढ़ के पुराना कालागढ़ में दोनो राज्यों की पुलिस ने संयुक्त रूप से मिलकर कच्ची शराब बनाने वाले क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में तीन अवैध भट्टी और कच्ची शराब बनाने के उपकरण, लगभग 200 लीटर लाहन नष्ट किया गया। कोई भी अभियुक्त मौके पर मौजूद नहीं मिला। थानाध्यक्ष कालागढ़ रियाज अहमद ने बताया कि पौड़ी के एसएसपी व कोटद्वार के सीओ जेआर जोशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मौके पर शराब कारोबारी फरार मिले। अभियान में थाना बढ़ापुर के उपनिरीक्षक राकेश कुमार, भारत चौधरी, पुलिस कर्मी गौरव, अजय, मालिक, प्रदीप कुमार, कोतवाली अफजलगढ़ से उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह, मेनकुमार, पुलिस कर्मी महकार सिंह, प्रवेश, परमानंद, थाना कालागढ़ से थानाध्यक्ष रियाज अहमद, पुलिस कर्मी विकास कुमार, शमशेर, सहदेव, विमला नेगी, शालिनी, शादाब अली रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
रामगंगा नदी के खादर के इलाके को अवैध शराब के कारोबार का खास क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाई जाती है। शराब की खपत आसपास के ग्रामों में की जाती है। शराब को रामगंगा नदी के खादर से मोटरसाइकिल से ढोकर ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है। इन दिनों अवैध शराब को लेकर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड का पुलिस प्रशासन सक्रिय है। जिसकी वजह से शराब को पकड़ा जा रहा है। रामगंगा नदी के किनारों पर शराब को बनाने की सामग्री छिपा कर रखी जाती है। यहां तक कि जमीन में गड्ढे खोदकर गुड़ आदि रखा जाता है। जिसे शराब बनाने में प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें