फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थल की भूमि पर सड़क बनाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
देवस्थल की भूमि पर सड़क बनाने का विरोध
विज्ञापन

धामपुर। मोहल्ला खुराड़ा के हिंदू समाज के लोगों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर देवस्थल की भूमि पर सड़क बनाए जाने का विरोध किया। उन्होंने एसडीएम से जांच कर पालिका द्वारा बनाई जा रहे मार्ग को तत्काल रुकवाने की मांग की है। इससे हिंदुओं की भावना आहत हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि मोहल्ले में हिंदू समाज के देवस्थल की भूमि खाली पड़ी है। आरोप है कि नगर पालिका जबरन भूमि पर सड़क का निर्माण का रही है। ऐसा करने से गैर समुदाय का गंदा पानी देवस्थल पर आकर एकत्र हो जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भी व्यवधान उत्पन्न होगा। देवस्थल की भूमि भी विभाजित हो जाएगी। आरोप है कि पालिका एक समुदाय के बहकावे में आकर जबरन मार्ग का निर्माण कर हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत पहुंचा रही है। प्रदर्शनकारियों में चमन सिंह, शिखर चंद, वेदप्रकाश, नत्थू सिंह सैनी, सतीश, चंद्रपाल सिंह, संजय, राम सिंह, सुशील, केवल प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें