फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशवाणी की नाट्य प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाधीनता संग्राम पर आधारित नाट्य प्रस्तुति पर झूमे श्रोता
विज्ञापन

नजीबाबाद। पौराणिक कथा पर आधारित मालनी के तट पर और 1857 के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नाट्य प्रस्तुति और शमा जलती रहे आकाशवाणी नजीबाबाद के सशक्त मंचन ने आमंत्रित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
मुख्य अतिथि डीएम अटल कुमार राय, विशिष्ठ अतिथि एनआईआईटी एमडी अवनीश अग्रवाल, एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने आकाशवाणी नजीबाबाद द्वारा आयोजित नाट्य प्रस्तुति रंगोत्सव का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उप महाप्रबंधक अभियांत्रिकी राजेश कुमार की उपस्थिति और कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढा के निर्देशन में आकाशवाणी रामपुर की पेशकश नाट्य प्रस्तुति और शमा जलती रहे का मंचन किया गया। 1857 के स्वाधीनता संग्राम पर आधारित नफीस सिद्दीकी की लिखी नाट्य प्रस्तुति में 1857 की क्रांति से जुड़े प्रसंग से कलाकारों ने मनमोह लिया। नाट्य प्रस्तुति में संजय मठ ने नाना, ऋषि रंजन ने अजीमुल्ला, मो.तनवीर ने मिर्जा, शिल्पी गुप्ता ने अजीजन, हिरा मिर्जा ने कनीज, सुदेश सैनिक ने अंग्रेज इंस्पेक्टर, मंजू सक्सेना ने चंपा, देवेंद्र रावत ने जज और सादिक हुसैन ने ज्वाला प्रसाद-तबलची की भूमिका से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

एनआईआईटी ऑडिटोरियम में आयोजित रंगोत्सव में नजीबाबाद केंद्र की ओर से नंदकिशोर ढौंडियाल की लिखी नाट्य प्रस्तुति मालनी के तट पर मंचन में महर्षि विश्वामित्र और देव अप्सरा मेनका की प्रणय गाथा और महर्षि कण्वाश्रम में शकुंतला के संरक्षण की पौराणिक गाथा सुनकर दर्शक झूम उठे। मंदीप कौर के निर्देशन में तैयार नाट्य प्रस्तुति में महर्षि विश्वामित्र की सशक्त भूमिका पवन संगम ने अप्सरा मेनका की भूमिका अनुराधा माथुर ने करके दर्शकों का दिल जीत लिया।
नाट्य प्रस्तुति में महर्षि कण्व की भूमिका डॉ.एसके जौहर, गौतमी की भूमिका रेनू कोटनाला, शारद्वत की भूमिका कैलाशनाथ, शांरगर्व की भूमिका विकास शर्मा और संगीत निर्देशन सनव्वर अली ने किया। रामपुर के उद्घोषक असीम सक्सेना के संचालन में आयोजित नाट्य प्रस्तुतियों में तकनीकी सहयोग नीरज गंभीर, मनोज घुरैया ने दिया। वरिष्ठ पैक्स मंजुला नेगी, अंजलि कुमारी, डीओ आदित्य सिंह, धर्मेंद्र राठौर, वरिष्ठ उद्घोषक सुलेंद्र नौटियाल, सतीश कुमार, नवीन जोशी, बलराम सिंह ने नाट्य प्रस्तुति आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार राजीव यादव, एनआईआईटी की ओर से डॉ.भूपेंद्र सिंह, डॉ.रामकिशोर, डॉ.नवनीत, नेहुल अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, डॉ.सतेंद्र गुप्ता, डॉ.संदीप अग्रवाल, डॉ.राखी अग्रवाल, निशा अग्रवाल, इंद्रदेव भारती, राजेंद्र त्यागी, प्रदीप डेजी, इंदु गुप्ता, कमलेश कोटनाला, मीनाक्षी अग्रवाल सहित अनेक श्रोता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें