फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की, सुधार के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बौरेकी में विकास कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। एसडीएम ने ग्राम पंचायत बौरेकी में आयोजित खुली बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। सफाई कर्मचारियों की उदासीनता की शिकायत पर एसडीएम ने दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने जलालाबाद क्षेत्र के गांव बौरेकी के जूनियर हाईस्कूल में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए खुली बैठक बुलाई। एसडीएम ने शौचालयों की स्थिति, राशन वितरण व्यवस्था, संपर्क मार्ग-खड़ंजा, नाली निर्माण की स्थिति का भौतिक सत्यापन किया। ग्राम प्रधान के पति सुनील शर्मा की उपस्थिति में एसडीएम ने शासन की पेंशन योजनाओं की जानकारी दी और पात्रों को योजनाओं का समय से लाभ दिलाने के राजस्व कर्मचारियों, कानूनगो नरेश कुमार, सचिव दारा सिंह और लेखपाल चंद्रपाल सिंह को निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मचारियों के अक्सर काम पर न आने की शिकायत पर एसडीएम ने दोनों का स्पष्टीकरण मांगा। एसडीएम ने स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत योजना के प्रति ग्रामीणों से जागरूक रहने, खुले में शौचमुक्त वातावण बनाए रखने के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। ग्रामीणों की ओर से जर्जर विद्युत और पेयजल व्यवस्था की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर जग्गू सिंह, हरपाल सिंह, सिद्दीक अहमद, मोहम्मद हनीफ, राजेश शर्मा, जुल्फिकार, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें