फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों को लगेंगे स्वाइन फ्लू के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मियों को लगेंगे स्वाइन फ्लू के टीके
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों को स्वाइन फ्लू का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिले को करीब 200 वैक्सीन मिली हैं।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारी है, जो ए टाइप के इनफ्लुएंजा वायरस से होती है। लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाने वाले चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी इस बीमारी की जद में न आएं, इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने इनका टीकाकरण कराने का निर्णय लिया है। जिले के लिए करीब 200 वैक्सीन भेजी गई हैं। शासन के निर्देश पर स्वाइन फ्लू से संबंधित कामकाज में लगे कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा। ये वे कर्मचारी होंगे जो अस्पतालों में संभावित मरीजों की देखभाल, खून के सैंपल लेने, आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी कर रहे हैं। इन सभी का नि:शुल्क टीकाकरण होगा। साथ ही सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना टीका लगे स्वास्थ्य कर्मी को उस टीम में शामिल न करें। इसके अलावा टीम भी सुनिश्चित करे कि बिना मास्क और दस्ताने पहने उपचार न करें। जिला संक्रामक रोग अधिकारी बृजभूषण ने बताया कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। शीघ्र ही जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें