फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता रैंकिंग में टॉप आने को झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग में पहला स्थान पाने के लिए झोंकी ताकत
विज्ञापन

नगीना । स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पालिका की ओर से सफाई अभियान के साथ साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम भी निरंतर जारी है।
पालिका के सफाई व स्वास्थ्य अधिकारी धीरज राय वर्मा ने बताया कि ईओ इंद्रपाल सिंह के निर्देश पर नगीना के एमएम इंटर कॉलेज में पालिका शीघ्र ही कार्यशाला का आयोजन कराएगी। इसमें पालिका के सभी सभासदों, व्यापारियों, महिलाओं आदि नागरिकों को जागरूक उन्हें सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में पहला स्थान पाने के लिए वार्डों में क्या करना है उसके बारे में समझाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में बताया जाएगा कि वार्डों में स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें। नगर को टॉप रैकिंग में लाने के लिए सभी नगरवासियों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन


युवा नेताओं को दी गई जिम्मेदारी
नगीना। भाजपा पिछड़ा मोर्चा की बैठक में युवा नेताओं को पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी दी गई। नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद चौहान के अनुसार सतीश कुमार को जिला मीडिया प्रभारी, शीतांशु अग्रवाल, सौरभ मित्तल को लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान मोर्चे के क्षेत्रीय मंत्री अरविंद गहलौत, नगर अध्यक्ष ओमपाल सैनी, नगर महामंत्री अरुण शर्मा, युवा नेता विशाल अग्रवाल, नीरज विश्नोई, दीपक चौहान, त्रिवेंद्र कुमार, राजकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें