फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोरारा में गंगा पुल बनाने को भाकिसं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने पोरारा पुल को प्रस्तावित जगह पर बनाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रस्तावित जगह पर पुल नहीं बनने पर संघ ने सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा की नेतृत्व में तमाम क्षेत्रीय ग्रामीण एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने नारेबाजी की। डीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित गंगा नदी के पुल का निर्माण पोरारा गांव में कराया जाना है। लेकिन दूसरे स्थान पर कराया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। पोरारा गांव में पुल बनने से की क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलेगी। पारोरा घाट से गंगा नदी के दूसरे किनारे अवंतिका देवी का प्राचीन मंदिर, सिद्ध बाबा के अलावा गुरुद्वारा भी वहीं है। इसलिए यहां श्रद्वालुओं का आवागमन लगा रहता है। इतना ही नहीं पोरारा घाट पर कार्तिक-पूर्णिमा और दशहरा मेला भी लगता है। इसमें शामिल होने के लिए गंगा नदी के दूसरी ओर से भारी संख्या में श्रद्वालु आते है। पोरारा से भगवानपुर-महरपुर के पुल की दूरी 15 किलोमीटर है। दूसरी ओर अनूपशहर पुल की दूरी भी लगभग 18 किलोमीटर है। पोरारा के चंद कदमों पर रहरा ब्लॉक, पुलिस चौकी, सरकारी अस्पताल और प्रशासनिक केंद्र मौजूद है। इस लिए पुल का निर्माण पोरारा में ही होना चाहिए। इस दौरान चंद्रपाल सिंह, महीपाल सिंह, रामपाल वर्मा, नौबहार सिंह, रामसिंह सैनी, विशाल शर्मा, धीरे सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें